आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला! चाकूबाजी में युवक की मौत, तीन घायल

आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर विवाद खूनी झड़प में बदल गया। चाकूबाजी में शेखर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। इस घटना में शेखर नामक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, शेखर आदित्यपुर में शंभू सिंह के पूजा पंडाल में काम कर रहा था। इसी दौरान वेज रोल के ऑर्डर को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी में शेखर समेत चार लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल शेखर को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।