खूंटी में अज्ञात अपराधियों ने संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनी एक्का को मारी गोली

झारखंड के खूंटी जिले में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। अज्ञात अपराधियों ने संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनी एक्का को स्टाफ रूम में गोली मार दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : खूंटी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, यहां अज्ञात अपराधियों ने संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल और फादर बेनी एक्का को गोली मार दी है। इस घटना को अपराधियों ने बुधवार की सुबह अंजाम दिया है। अपराधियों ने सीधे स्कूल के स्टाफ रूम के अंदर घुसकर अंजाम दिया, जिससे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।