मुक्त व्यापार समझौतों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा वाणिज्य मंत्रालय: गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार एफटीए जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए किसानों, एमएसएमई, युवाओं और निर्यातकों को वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि वाणिज्य मंत्रालय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए देशभर में एफटीए को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। गोयल ने कहा कि हाल के वर्षों में किए गए कई मुक्त व्यापार समझौतों से भारतीय निर्यातकों के लिए व्यापक अवसर खुले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार का ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि इन समझौतों का लाभ हमारे किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) और छोटे कारोबारियों तक पहुंचे, ताकि वे ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को वैश्विक बाजारों में अधिक मात्रा में पहुंचा सकें।’’

गोयल ने कहा कि संबंधित पक्षों को इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने में मदद देने के लिए वाणिज्य विभाग राज्य सरकारों के सहयोग से विशेष मुक्त व्यापार समझौता जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘देशभर में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर राज्य अपनी निर्यात क्षमता का पूरा लाभ उठा सके, हमारे मुक्त व्यापार समझौतों का अधिक उपयोग सुनिश्चित हो और भारत की निर्यात वृद्धि को नई गति मिले।’’ भारत ने पिछले पांच साल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, ओमान, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) समूह, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौतों को लागू किया है। ईएफटीए में वर्तमान में चार सदस्य देश… आइसलैंड, लिशटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड…हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।