जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो आईईडी, पिस्तौल, कारतूस और नकदी बरामद हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार एवं विस्फोटक बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने बुधवार को बारामूला जिले के डेलिना इलाके में तलाशी अभियान चलाया और वसीम अहमद बेग तथा ताहिर अहमद मलिक नामक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो “इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस” (आईईडी), एक पिस्तौल, पिस्तौल के 10 कारतूस और 6,500 रुपये नकद बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। ओवरग्राउंड वर्कर ऐसे लोग होते हैं जो गुप्त रूप से आतंकवादियों को रसद, पनाह, सूचना या अन्य तरह की मदद मुहैया कराते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।