नयी दिल्ली : भारत ने सऊदी अरब में हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले हमले ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ हैं तथा इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि अरामको के शायबा तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक और भारतीय घायल हो गया।


