रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे, जहां वे झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका झारखंड का यह दूसरा दौरा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वे 23 अक्टूबर की शाम 7 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। राजधानी को झंडों और बैनरों से सजाया गया है।

कार्यसमिति की बैठक
अपने प्रवास के दौरान वे 24 अक्टूबर से शुरू हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वे 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे एवं स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस बाबत प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड में यह दूसरा आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 अक्टूबर को शाम सात बजे रांची हवाई अड्डे पहुंचेंगे। उनके स्वागत में झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है। राजधानी में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं राकेश प्रसाद, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह,प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, अमित सिंह, अमरदीप यादव,मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सीमा सिंह, शशांक राज, राकेश भाष्कर, संजीव विजयवर्गीय, वरुण साहू, नरेन्द्र सिंह, धीरज महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


