Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय डेनियल कुजूर की मौत हो गई। घटना गुरुवार को गड़बूढ़नी पंचायत क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी और महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डेनियल कुजूर किन परिस्थितियों में तालाब में डूबे। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


