लुलु ग्रुप के साथ 1.64 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

कोच्चि में लुलु ग्रुप से 1.64 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इटली की कंपनी का प्रतिनिधि बनकर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोच्चि: कोच्चि पुलिस ने खुद को इटली की एक कंपनी के प्रतिनिधि बताकर लुलु ग्रुप से करीब 1.64 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को लुलु ग्रुप के कानूनी प्रबंधक दीपक श्रीधर नायर की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।