रांची : दिवाली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर इस बार हवाई सफर भारी पड़ सकता है। त्योहारों के मद्देनजर रांची आने-जाने वाली प्रमुख उड़ानों के किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से रांची आने वाली उड़ानों के टिकट सामान्य दिनों की तुलना में 5 से 6 गुना तक महंगे हो गए हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच हवाई किराए में इस उछाल से बाहर रहने वाले झारखंड के लोगों का घर लौटना महंगा हो सकता है।
ऐसे में दिवाली और छठ पर रांची आने की योजना बना रहे यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले अलग-अलग एयरलाइंस के किराए की तुलना करने और उपलब्ध विकल्पों की जांच करने की सलाह दी जाती है।


