गिरिडीह में बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह के बिशनपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में 28 वर्षीय सुनील कुमार ठाकुर की मौत हो गई, जबकि गोलू शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गिरिडीह के पंचबा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुर पेट्रोल पंप के सामने बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक का नाम सुनील कुमार ठाकुर (28 वर्ष)  जो भरकट्टा थाना क्षेत्र के तुलाडीह निवासी था। घायल युवक का नाम गोलू शर्मा (26 वर्ष) बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, सुनील अपने दोस्त के साथ शनिवार शाम गिरिडीह में अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे और रविवार सुबह दोनों बाइक से घर वापस आ रहे थे।

इसी बीच बिशनपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोलू को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे धनबाद रेफर कर दिया।

परिजनों ने दोषी वाहन चालक पर कानूनी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं, पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।