जॉर्डन में चर्च पर हमले के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जॉर्डन में ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हमले के मामले में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल। हमले में नौ लोगों की मौत और दो दर्जन से अधिक घायल हुए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अम्मान: जॉर्डन में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के मामले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय ने बताया कि मुठभेड़ के बाद तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान तीनों घायल हो गए। राजधानी अम्मान के दक्षिण में स्थित कराक में सुबह तड़के चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ। कराक में ईसाई अल्पसंख्यक आबादी रहती है। चर्च पर हमला शुक्रवार को एक अंतिम संस्कार के दौरान हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में तीन लोगों के शामिल होने की खबर थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।