तिब्बत क्षेत्र में भूकंप से 16 लोगों की मौत, 65 घायल, 12 हजार से अधिक लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए

चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में 7.0 तीव्रता के भूकंप से 16 लोगों की मौत और 65 घायल हुए, जबकि 12 हजार से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग/ल्हासा: चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का भूकंप आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य लोग घायल हो गए, जिसके बाद 12,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजकर 33 मिनट (स्थानीय समय) पर नागकू शहर की बाकेन काउंटी में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर से भी कम गहराई पर था।

Share This Article