तिरुवनंतपुरम: ओम प्रकाश माथुर ने शुक्रवार को यहां लोक भवन में आयोजित समारोह में केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने माथुर को पद की शपथ दिलाई। माथुर राजस्थान के पाली जिले की बाली तहसील के बेडल गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक के रूप में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया।बाद में उन्होंने गुजरात के प्रभारी भाजपा महासचिव और राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्य किया।



