नयी दिल्ली: बिजली कारोबार समाधान प्रदाता पीटीसी इंडिया के निदेशक मंडल ने देश में खनिज एक्सचेंज स्थापित करने और उसका संचालन के लिए 65 करोड़ रुपये के निवेश से पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वह लागू कानूनों और नियमों के अनुरूप एक अनुषंगी कंपनी के जरिये खनिज एक्सचेंज स्थापित करने का प्रस्ताव रखती है। यह एक्सचेंज अनुमत खनिजों और अन्य संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति आधारित इलेक्ट्रॉनिक कारोबार की सुविधा देगा।


