रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को CPI(ML) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मुलाकात की। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
दीपांकर भट्टाचार्य ने रूपी सोरेन के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष के दिनों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हमेशा साथ दिया। उनके जीवन और योगदान से समाज को प्रेरणा मिलती है।
राज्य के विकास और राजनीतिक मुद्दों पर भी हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच झारखंड में चल रही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा मौजूदा राजनीतिक मुद्दों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर CPI(ML) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज भगत, विधायक अरूप चटर्जी और पूर्व विधायक विनोद सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के साथ हुई इस मुलाकात में राज्य के विकास और राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रहे।


