पश्चिम बंगाल में कोयला खदान में फंसे सभी 14 मजदूर सुरक्षित बाहर निकाले गए

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान स्थित कुमरडीही ए कोयला खदान में फंसे सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसा पुली में खराबी आने से हुआ था।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले की एक कोयला खदान के भीतर फंसे सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार को सरकारी स्वामित्व वाली ‘कोल इंडिया लिमिटेड’ की सहायक कंपनी ‘ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड’ (ईसीएल) की ‘कुमरडीही ए’ भूमिगत खदान में पुली में खराबी आने के कारण हुई थी। ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सतीश झा ने कहा, ‘‘सभी 14 मजदूरों को बचा लिया गया है। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।’’ खदान के पुली ड्रम से रस्सी फिसल जाने के कारण ये मजदूर लगभग 50 मीटर की गहराई में दो ‘लिफ्टिंग केज’ में फंस गए थे, जिससे खनिकों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली व्यवस्था बाधित हो गई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।