कांग्रेस की रैली से 21 बाजारों का कारोबार प्रभावित होने की आशंका, कारोबारियों ने टालने की मांग की

दिल्ली में कांग्रेस की एक नवंबर की रैली को लेकर कारोबारी संगठन CTI ने चिंता जताई है। राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली टालने की मांग की गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली के कारोबारी संगठन ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) ने दावा किया है कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली से त्योहारों के समय चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली और भागीरथ पैलेस सहित दिल्ली के 21 प्रमुख थोक एवं खुदरा बाजारों में कारोबार बाधित हो सकता है। सीटीआई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर प्रस्तावित रैली को 10 नवंबर तक, यानी भाई दूज के बाद तक, टालने की मांग की है। पार्टी ने इस रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है। संगठन ने रैली को वाणिज्यिक क्षेत्रों से दूर किसी वैकल्पिक स्थान पर आयोजित करने का सुझाव भी दिया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।