रांची : पटना से ट्रेन में सफर के दौरान लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत हो गई है। उनका शव मुरी के एक जंगल में मिला है। देवपालिक के लापता होने के बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद इस मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पढ़ाई करने वाले देवपालिक के इस तरह लापता होने और फिर उनकी मौत की खबर सामने आने से उनके परिचितों और पार्टी से जुड़े लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है।

देवपालिक गुप्ता पटना से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान वह जनशताब्दी एक्सप्रेस से लापता हो गए। चलती ट्रेन में सफर के दौरान उनके अचानक गायब होने की खबर सामने आने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी। देवपालिक के दोस्त गुंजन कुमार गोस्वामी ने घटना के संबंध में जो जानकारी दी है उसके अनुसार 26 अक्टूबर को देवपालिक अपने दो साथियों के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस से रांची से पटना आ रहा था। दोपहर करीब 3 बजे, मुरी स्टेशन से पहले, वो पेंट्री में खाना ऑर्डर करने गया और उसके बाद अचानक गायब हो गया। काफी देर तक जब दोनों साथियों ने उसे नहीं देखा तो फोन किया। फोन बंद था।TT और RPF के जवानों के साथ पूरी ट्रेन में उसे ढूंढा गया। मुरी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वहां भी तलाश की गई। लेकिन देवपालिक कहीं नहीं मिला। हालांकि, ट्रेन से लापता होने के बाद वह कहां गए और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, यह इस मामले का सबसे अहम सवाल है। झारखंड के जंगल में उनका शव मिलने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।


