मोरहाबादी मैदान में लगेगा जेसोवा का दीवाली मेला, सीएम हेमंत होंगे चीफ गेस्ट

रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक पांच दिवसीय जेसोवा दिवाली मेला लगेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे और 300 से अधिक स्टॉल सजेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा की ओर से आगामी 29 अक्तूबर से 2 नवंबर तक रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय ‘दीवाली मेला’ में सम्मिलित होने के लिए सपरिवार सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसे मेले के चीफ गेस्ट होंगे।

पांच दिनों तक चलेगा दीवाली का भव्य उत्सव

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला यह दीवाली मेला पूरे 5 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में देशभर के उद्यमी, हस्तशिल्पी और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद, पारंपरिक कपड़े, फेशन एक्सेसरीज एवं सजावटी उत्पादों की विक्री के लिए 300 से ज्यादा संख्या में स्टॉल लगेंगे।

सामाजिक सरोकारों और कल्याणकारी कार्यों की दी जानकारी

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेसोवा की ओर से राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहीं शामिल

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस विशेष प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की प्रेसिडेंट प्रीति कुमारी, वाइस प्रेसिडेंट अनीता सिंह, सेक्रेटरी मनु झा, ज्वाइंट सेक्रेटरी श्वेता शुक्ला, ट्रेजरर शिवानी सिंह सहित कार्यकारिणी समिति की मेंबर रंजना कुमार एवं दिव्या श्री शामिल रहीं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।