नयी दिल्ली: भारतीय रेसिंग महोत्सव 31 अक्टूबर को होने वाली एफ4 इंडियन चैंपियनशिप और एक नवंबर को होने वाली इंडियन रेसिंग लीग के साथ 13 साल बाद ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में वापसी करेगा।
एफ4 इंडियन चैंपियनशिप 5.125 किलोमीटर लंबे सर्किट पर 2026 के सत्र की अपनी चौथे दौर की रेस, जबकि इंडियन रेसिंग लीग (आईआरएल) अपने दूसरे दौर की रेस आयोजित करेगा। बीआईसी फॉर्मूला वन इंडियन ग्रां प्री और मोटोजीपी भारत की मेजबानी कर चुका है।
मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में तीसरे दौर के बाद एफ4 खिताब की दौड़ और भी तेज हो गई है, जहां गोवा एसेस जेए रेसिंग के लुविवे सांबुडला 138 अंकों के साथ चैम्पियनशिप में शीर्ष पर हैं।



