रांची : रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु यह सुनिश्चित किया गया है कि ट्रेन संख्या 18061/18062 संतरागाछी खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन वाया रांची का नियमित परिचालन होगा। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इन ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 1 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 4 कोच, वातानुकूलित 3-टियर इकॉनमी के 2 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 6 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, रसोई यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1 कोच और जेनरेटर यान का 1 कोच समेत कुल 22 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 18061 संतरागाछी खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04.11.2026 से प्रत्येक बुधवार को संतरागाछी से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का संतरागाछी प्रस्थान बुधवार 14:15 बजे खड़गपुर आगमन 15:50 बजे प्रस्थान 15:55 बजे, टाटानगर आगमन 17:37 बजे प्रस्थान 17:45 बजे, चांडिल आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:47 बजे, पुरुलिया आगमन 19:38 बजे प्रस्थान 19:40 बजे, मूरी आगमन 20:33 बजे प्रस्थान 20:35 बजे, रांची आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 23:05 बजे, लोहरदगा आगमन 00:10 बजे प्रस्थान 00:15 बजे, टोरी आगमन 01:28 बजे प्रस्थान 01:30 बजे, डालटनगंज आगमन 03:13 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, गढ़वा रोड आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 08:48 बजे प्रस्थान 08:55 बजे, प्रयागराज आगमन 11:25 बजे प्रस्थान 11:30 बजे, कानपुर आगमन 14:00 बजे प्रस्थान 14:05 बजे, टूंडला आगमन 17:20 बजे प्रस्थान 17:25 बजे, ईदगाह आगरा आगमन 18:20 बजे प्रस्थान 18:25 बजे, दौसा आगमन 22:03 बजे प्रस्थान 22:05 बजेnएवं खातीपुरा आगमन गुरुवार 23:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 18062 खातीपुरा संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रांची यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06.11.2026 से प्रत्येक शुक्रवार को खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का खातीपुरा प्रस्थान शुक्रवार 09:15 बजे दौसा आगमन 09:46 बजे प्रस्थान 09:48 बजे, ईदगाह आगराbआगमन 12:45 बजे प्रस्थान 12:50 बजे,बटूंडला आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, कानपुर आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:50 बजे, प्रयागराज आगमन 21:25 बजे प्रस्थान 21:30 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 00:43 बजे प्रस्थान 00:50 बजे, गढ़वा रोड आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, डालटनगंज आगमन 06:43 बजे प्रस्थान 06:45 बजे, टोरी आगमन 08:43 बजे प्रस्थान 08:45 बजे, लोहरदगा आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, रांची आगमन 10:45 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, मूरी आगमन 12:03 बजे प्रस्थान 12:05 बजे, पुरुलिया आगमन 13:13 बजे प्रस्थान 13:15 बजे, चांडिल आगमन 13:50 बजे प्रस्थान 13:52 बजे, टाटानगर आगमन 15:05 बजे प्रस्थान 15:10 बजे, खड़गपुर आगमन 17:30 बजे प्रस्थान 17:35 बजे एवं संतरागाछी आगमन शनिवार 19:45 बजे होगा ।


