चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य मार्ग पर मैगजीन के पास देर शाम सड़क दुर्घटना में हिलटॉप डाकघर के पोस्टमास्टर काली चरण माझी की मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार सीआईएसएफ जवान राउतु मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल से किरीबुरू बाजार आए थे। काम पूरा करने के बाद घर लौटते समय मैगजीन के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सेल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमास्टर को बचाने की कोशिश की और सीपीआर भी दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घायल जवान के सिर में गंभीर चोट लगी । प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) भेजा गया।
घटना की सूचना पर सीआईएसएफ के उप समादेष्टा मयूर एंगले अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे। काली चरण माझी अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बेटे को छोड़ गया । उनकी मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।


