खंडोली डैम में प्रेमी जोड़े को लेकर हंगामा, बाइक पर युवती की मांग में भरा सिंदूर ; वीडियो वायरल

गिरिडीह के खंडोली डैम पर कथित प्रेमी जोड़े को लेकर विवाद हुआ। परिजनों के पहुंचने पर हंगामा हुआ, जिसके बाद युवक ने बाइक पर युवती की मांग में सिंदूर भरा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध खंडोली पर्यटक स्थल पर एक कथित प्रेमी जोड़े को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली डैम के पास का है। युवक बेंगाबाद क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि युवती डुमरी थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। युवती कुछ दिनों से बेंगाबाद के एक गांव में अपनी दीदी के घर रह रही थी। इसी दौरान वह युवक के साथ घूमने खंडोली पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों को दोनों के वहां होने की जानकारी मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, हंगामे के बीच दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। इसके बाद युवक ने बाइक पर बैठे हुए ही युवती की मांग में सिंदूर भर दिया। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।