रांची : खिजरी से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने बुधवार को अपने बिहार दौरे के उपरांत पूर्णिया स्थित बिशप हाउस में बिशप फ्रांसिस तिर्की से मुलाकात की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

मुलाकात को लेकर राजेश कच्छप ने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग, भाईचारे एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के विषय में विचारों का आदान-प्रदान हुआ। यह मुलाकात सकारात्मक संवाद और बेहतर सामाजिक समन्वय की दिशा में एक सार्थक पहल रही। मैं समाज की एकता, सद्भाव और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हूं।


