प्रेम विवाह के महज 4 महीने बाद पिंकी की मौत! पति, सास-ससुर समेत 4 गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप

आदित्यपुर में विवाहिता पिंकी कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने पति मनीष शर्मा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Saraikela Kharsawan News : प्यार, शादी और फिर मौत! झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में विवाहिता पिंकी कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पिंकी के पति मनीष शर्मा, ससुर श्याम शर्मा, सास पूनम शर्मा और सतीश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रजरप्पा मंदिर में की थी लव मैरिज

पुलिस के अनुसार, पिंकी कुमारी और मनीष शर्मा के बीच प्रेम संबंध था। दोनों ने 6 जून 2026 को रजरप्पा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। विवाह के बाद दोनों आदित्यपुर स्थित जॉइनेस्ट अपार्टमेंट में साथ रह रहे थे। शादी के कुछ महीने बाद पिंकी की मौत का मामला सामने आया, जिसके बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

शिकायत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस के मुताबिक, ललित महतो के लिखित आवेदन के आधार पर 27 अक्टूबर को आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 306/26 दर्ज किया गया। प्राथमिकी में दहेज प्रताड़ना और हत्या से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अनुसंधान के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आएंगे मौत के राज

गिरफ्तार सभी आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बसंती मंदिर, सतवानी स्थित जॉइनेस्ट अपार्टमेंट, रोड नंबर तीन के निवासी बताए गए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पिंकी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सामने आने वाले तथ्यों से होगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।