सिपाही से डीएसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल

‘Workshop Training of Police Personnel on Digital Portals Related to the Nyaya Sanhita’ विषय पर आयोजित इस प्रशिक्षण में आरक्षी से लेकर पुलिस उपाधीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को न्याय संहिता से जुड़े डिजिटल पोर्टलों की जानकारी देना और रोजमर्रा के पुलिस कार्यों में उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना था।
निदेशक अखिलेश कुमार झा ने दिया खास संदेश
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन झारखंड पुलिस अकादमी के निदेशक अखिलेश कुमार झा के निर्देशन में किया गया। समापन के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को लेकर फीडबैक लिया। साथ ही, प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को अपने कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक रूप से लागू करने और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी।
निदेशक ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके।
अकादमी के कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर वरीय उपनिदेशक मंजरूल होदा, सहायक निदेशक विजय रंजन कुमार, मुख्य विधि अनुदेशक बसंत कुमार, परिचारी प्रवर विकास कुमार और कोर्स को-ऑर्डिनेटर पुलिस निरीक्षक ललित कुमार समेत अकादमी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


