झारखंड के 1500 वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को मिलेंगे 75% अनुदान के पैसे, शिक्षा सचिव ने दिया भरोसा

झारखंड के 1,500 वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को बढ़े हुए अनुदान की राशि मिलने की उम्मीद बढ़ी। शिक्षा सचिव ने भुगतान, लंबित राशि और छात्राओं की योजना पर आश्वासन दिया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के करीब 1,500 वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को बढ़े हुए अनुदान की राशि मिलने की उम्मीद जगी है। बुधवार को वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से मुलाकात कर तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि की राशि चालू वित्तीय वर्ष में जारी करना, छात्राओं को सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना का लाभ देना और स्वीकृत लंबित अनुदान का भुगतान शामिल है।

शिक्षा सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार अपने वादे से पीछे नहीं हटेगी। जिन जिलों से संस्थानों की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है, वहां से रिपोर्ट मंगाकर अनुदान भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। छात्राओं को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के मामले में भी जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। वहीं, लंबित अनुदान भुगतान पर सचिव ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी और देरी के कारण बताने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।