रांची: रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है की दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08609/08610 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया साप्ताहिक पूजा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत रहेंगे।

ट्रेन संख्या 08609 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 02/11/2026 से 30/11/2026 तक प्रत्येक सोमवार को हटिया से प्रस्थान करेगी और कुल 5 ट्रिप चलेगी।
ट्रेन संख्या 08610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया साप्ताहिक पूजा स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 03/11/2026 से 01/12/2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और कुल 5 ट्रिप चलेगी।


