- रांची : खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने शुक्रवार को खिजरी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से आए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और साथियों को बसों के माध्यम से दिल्ली के लिए झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राजेश कच्छप ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित “वोट बचाओ–देश बचाओ” महारैली में शामिल होने के लिए सभी साथी पूरे उत्साह के साथ रवाना हुए हैं। लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ हमारी यह यात्रा जारी है।


