जमशेदपुर में साइबर ठगी के गिरोह का खुलासा, पांच युवक-युवतियां गिरफ्तार

जमशेदपुर के बिरसानगर में पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश कर पांच युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में 20 से अधिक मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद हुई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : शहर के बिरसानगर इलाके में पुलिस ने साइबर ठगी के एक गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पांच युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 20 से अधिक मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, लैपटॉप और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ में एक व्यक्ति से 43 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले थे। इसके बाद रामगढ़ और जमशेदपुर साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बिरसानगर के जोन नंबर-2बी स्थित ओमनगर रोड नंबर-1 के एक मकान में छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि यह मकान टाटा स्टील के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का है। पुलिस ने मकान मालिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान में देर रात तक लग्जरी गाड़ियों से युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। फिलहाल पुलिस बरामद उपकरणों की जांच कर रही है। इससे गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस शुक्रवार को मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।