सुदेश महतो ने की संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक, 27 प्रखंड प्रभारी नियुक्त

जामताड़ा में सुदेश महतो ने संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक कर आजसू संगठन मजबूत करने की रणनीति बनाई। इस दौरान 27 प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शुक्रवार को जामताड़ा परिसदन में संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक कर संगठन की मजबूती की रणनीति तैयार की। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी सहित प्रमंडल के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में सुदेश महतो ने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान में तेजी, युवा संगठन की सक्रियता और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सभी प्रखंडों में जल्द सम्मेलन आयोजित करने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान 27 प्रखंड प्रभारियों की घोषणा की गई। नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए उन्होंने पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

बैठक में नवंबर में प्रस्तावित संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। सुदेश महतो ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का निर्देश दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।