रांची: रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में प्रोफेसरों की संख्या घटकर अब सिर्फ एक रह जाएगी। वर्तमान में विश्वविद्यालय में केवल दो प्रोफेसर हैं, जिनमें डॉ. अर्चना दुबे और डॉ. सुदेश कुमार साहू शामिल हैं। प्रो. सुदेश कुमार साहू 41 साल की सेवा पूरी करने के बाद 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद विश्वविद्यालय में केवल एक ही प्रोफेसर बचेंगे।

प्रो. सुदेश कुमार साहू ने वर्ष 1985 में बीन जालान कॉलेज, सिसई में कॉमर्स विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। वर्ष 2009 में उनका स्थानांतरण एसएस मेमोरियल कॉलेज, कांके रोड में हुआ। उन्होंने रांची विवि के सीनेट सदस्य के अलावा परीक्षा नियंत्रक, बसर और प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्ष 2021 में उनका स्थानांतरण रांची विवि के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग में हुआ, जहाँ वे विभागाध्यक्ष और डीन कॉमर्स बनाए गए. इसी दौरान जेपीएससी के माध्यम से उन्हें प्रोफेसर बनाया गया और उन्होंने आईएएस (IMS) तथा मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक की जिम्मेदारी भी निभाई. वर्ष 2023 में प्रो. साहू को राँची विवि का डीएसडब्ल्यू (DSW) बनाया गया और वर्ष 2025 में उन्हें फिर से पीजी कॉमर्स विभाग का विभागाध्यक्ष व डीन कॉमर्स बनाया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर 31 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें विदाई दी जाएगी।



