आरके सिन्हा ने रांची एक्सप्रेस अखबार से शुरू की थी पत्रकारिता

रविंद्र किशोर सिंह उर्फ आरके सिन्हा ने रांची एक्सप्रेस से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। उनके निधन से उद्योग और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नवेंदु उन्मेष

प्रसिद्ध उद्योगपति और पत्रकार रविंद्र किशोर सिंह उर्फ आरके सिन्हा ने अपने पत्रकारिता की यात्रा रांची एक्सप्रेस से शुरू की थी। यह बात उन्होंने एक मुलाकात में मुझे कही थी। उन्होंने बताया था कि वे 1971 – 72 में तत्कालीन पलामू जिले के गढवा अनुमंडल में निवास करते थे। उन्हीं दिनों वे रांची एक्सप्रेस के गढवा संवादाता बने। तब वह नियमित रूप से गढ़वा की खबरें रांची एक्सप्रेस को भेजा करते थे। आरके सिन्हा की शादी रांची के प्रसिद्ध अधिवक्ता नंदू बाबू वकील की बेटी के साथ हुई थी।

यही कारण था कि अकसर उनका रांची आना-जाना लगा रहता था। 2017 में देशप्राण अखबार का पुन: प्रकाशन रांची से शुरू हुआ तो इसका प्रबंधन उन्होंने अपने हाथों में ले लिया। बाद के दिनों में उन्होंने देशप्राण का प्रकाशन पटना से भी शुरू किया। तब मैं भी पुन: देशप्राण के संपादकीय विभाग में कार्यरत था। देखा कि वे अक्सर देशप्राण के कार्यालय में आया – जाया करते थे। एक बार तो उनके साथ प्रसिद्ध पत्रकार राम बहादुर राय भी देशप्राण के कार्यालय में आए थे। तब आरके सिन्हा हिंदुस्तान समाचार के भी अध्यक्ष थे। उनके निधन से उद्योग जगत के साथ-साथ पत्रकारिता जगत को भी गहरा सदमा लगा है। राजनीतिक विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ थी। किसी भी सामयिक प्रसंग पर तत्काल लिखकर समाचार पत्रों को उपलब्ध करा देते थे।

लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।