रांची : पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर के सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में निराश्रित दिव्यांगों एवं सेवादारों के लिए अन्नपूर्णा सेवा के तहत भोजन की व्यवस्था की गई। परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित इस सेवा के तहत 17 से 31 अक्टूबर तक लगभग 3200 लोगों को भोजन कराया गया।
आश्रम के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आश्रम में रह रहे 48 निराश्रित दिव्यांग प्रभुजनों और उनकी देखभाल करने वाले सेवादारों को प्रतिदिन तीनों समय स्वच्छ एवं सात्विक वातावरण में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। इस पुनीत कार्य में सत्यनारायण पोद्दार चैरिटेबल ट्रस्ट, बाबूलाल प्रेमसंस ग्रुप एवं अनेक समाजसेवियों का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



