राँची: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर कम होने के बाद भी झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी राँची में कल शनिवार को सुबह कुहासा और दिनभर कड़ी धूप के बाद देर शाम झमाझम बारिश हुई। कई अन्य जिलों में भी कल मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज हुई, वहीं आज रविवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे के में राज्य के कई जिलों में बारिश हुई, डालटनगंज में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, इसके अलावा जमशेदपुर में 20.6, बोकारो में 17.4 और चाईबासा में 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई।



