संजय गुप्ता के निधन से टूटे ऋतिक रोशन, बोले- काश तुम्हें और कसकर गले लगाया होता

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से बेहद दुखी हैं. निर्देशक के साथ फिल्म ‘काबिल’ में काम कर चुके ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अभिनेता ने अपने संदेश में संजय गुप्ता को याद करते हुए लिखा कि उनके साथ एक फिल्म में काम करना काफी नहीं था. वह उनके साथ और भी कई फिल्में करना चाहते थे, लेकिन अब ऐसा कभी नहीं हो सकेगा. ऋतिक ने इस दुखद खबर को अपने लिए बेहद व्यक्तिगत क्षति बताया.

‘काश तुम्हें और कसकर गले लगाया होता’

ऋतिक रोशन ने अपने पोस्ट में संजय गुप्ता की हंसी, सिनेमा के प्रति उनके जुनून और नए विचारों को लेकर उनके उत्साह को याद किया. उन्होंने लिखा कि संजय के भीतर एक बच्चा था, जो हर अच्छे विचार के साथ उत्साह से भर जाता था. अभिनेता ने अफसोस जताते हुए कहा कि काश उन्होंने आखिरी मुलाकात में अपने दोस्त को और कसकर गले लगाया होता और उन्हें धन्यवाद कहा होता. ऋतिक के मुताबिक, संजय ने उन्हें ‘काबिल’ के जरिए उनके जीवन का सबसे बेहतरीन अनुभव दिया था.

‘काबिल’ में संजय गुप्ता के योगदान को कियायोगदान

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ में ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया था. ऋतिक ने अपने संदेश में फिल्म के लिए निर्देशक के योगदान की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग जानते होंगे कि संजय गुप्ता ने इस फिल्म को बनाने में कितना कुछ दिया था. अभिनेता ने उनके साथ दोबारा काम न कर पाने का दुख भी जाहिर किया.

परिवार के प्रति जताई संवेदना

अपने भावुक संदेश के अंत में ऋतिक ने संजय गुप्ता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की कामना की. उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए लिखा कि उनका जाना बहुत जल्दी हो गया. ऋतिक की इस भावुक श्रद्धांजलि ने प्रशंसकों को भी भावुक कर दिया है.

Share This Article