10 साल बाद आई परीक्षा, रेलवे की एक गलती ने भड़काए छात्र! रेलवे ट्रैक पर उतरा जनसैलाब, जानें पूरा मामला

जमशेदपुर में 10 साल बाद आयोजित JTET परीक्षा के दौरान ट्रेनों की भारी लेटलतीफी से गुस्साए छात्रों ने रेलवे ट्रैक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Jamshedpur : मामला जमशेदपुर का है, जहाँ झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET देने जा रहे छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। वजह थी—ट्रेनों की भारी लेटलतीफी! परीक्षा की तारीखें पहले से तय होने के बावजूद जब ट्रेनें घंटों लेट हुईं, तो दूर-दराज से आ रहे अभ्यर्थियों का सब्र टूट गया।
नतीजा यह हुआ कि आक्रोशित छात्रों ने सीधे रेलवे ट्रैक को ही जाम कर दिया, जिससे रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया। छात्रों का साफ कहना है कि उन्होंने महीनों और सालों तक इस परीक्षा के लिए खून-पसीना बहाया है, लेकिन रेलवे की लचर व्यवस्था उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।.
सवाल यह उठता है कि क्या परीक्षा के दिन इतनी बड़ी लापरवाही के लिए रेलवे की कोई जवाबदेही नहीं है?
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।