रांची पुलिस लाइन में जुए का खेल! 10 पुलिसकर्मी रंगेहाथ पकड़े गए, सभी सस्पेंड

रांची पुलिस लाइन में जुआ खेलने और खिलाने के आरोप में 10 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर सभी को रंगेहाथ पकड़ा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची की पुलिस लाइन में जुआ खेलने का मामला सामने आने के बाद 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि ये जवान वर्दी की मर्यादा और विभागीय अनुशासन को ताक पर रखकर जुआ खेलने और खिलाने में शामिल थे। मामले में सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने बताया कि पुलिस लाइन परिसर में जुआ खेलने की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। निलंबन के साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पुलिस लाइन परिसर में ही कुछ पुलिसकर्मियों के अवैध रूप से जुआ खेलने और खिलाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने अचानक पुलिस लाइन में छापेमारी की और पहले से तय ठिकाने की घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 10 पुलिसकर्मियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।