पलामू : डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने रविवार को मेदिनीनगर स्थित बैरिया,चंद्रा रेजिडेंसी के समीप में श्री बालाजी फिजियोथेरेपी एंड रिहैब सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं।

इस अवसर पर श्रवण कुमार (नगर मंडल अध्यक्ष), बिपुल गुप्ता (जिलाध्यक्ष Bjym),मनोहर कुमार लाली(विधायक प्रतिनिधि)नितेश तिवारी,सोनू गुप्ता(वॉर्ड पार्षद),प्रिय रंजन पाठक,राम तिवारी और रोहित कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



