गोविंदपुर थाना में SSP का बड़ा एक्शन! बॉडीगार्ड और प्राइवेट चालक को हटाया, जानिए क्या है पूरा मामला

धनबाद के गोविंदपुर थाना में एसएसपी का बड़ा एक्शन। डीएसपी की जांच रिपोर्ट पर थाना प्रभारी के बॉडीगार्ड और प्राइवेट चालक को हटाया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Dhanbad news: धनबाद के गोविंदपुर थाना में मिली शिकायतों के बाद एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी के बॉडीगार्ड संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, लंबे समय से थाने में प्राइवेट वाहन चालक के रूप में काम कर रहे पप्पू अंसारी को भी हटा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि डीएसपी कुमार विनोद की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। गोविंदपुर थाना की कार्यप्रणाली को लेकर मिली शिकायतों के बाद पुलिस महकमे में यह कदम उठाया गया है।

इस पूरे मामले में एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि संजय कुमार और पप्पू अंसारी पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार की गोविंदपुर थाना में यह दूसरी पोस्टिंग थी।

इससे पहले तत्कालीन थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह के कार्यकाल में ईस्ट इंडिया मोड़ पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर एक निजी इंजीनियर के साथ मारपीट का आरोप लगा था। उस समय संजय कुमार थाना प्रभारी के बॉडीगार्ड थे। मामला तूल पकड़ने और मंत्री इरफान अंसारी के आक्रामक रुख के बाद तत्कालीन एसएसपी ने संजय कुमार समेत पूरी पेट्रोलिंग पार्टी को लाइन हाजिर कर दिया था। उस वक्त प्राइवेट चालक पप्पू अंसारी को भी थाने से हटा दिया गया था।

हालांकि, कुछ दिनों बाद पप्पू अंसारी की फिर से गोविंदपुर थाना में प्राइवेट चालक के रूप में वापसी हो गई। वहीं, विष्णु प्रसाद राउत के थाना प्रभारी बनने के बाद संजय कुमार भी दोबारा उनके बॉडीगार्ड के रूप में यहां तैनात हो गए।

अब एक बार फिर डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद दोनों पर कार्रवाई की गई है। संजय कुमार को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि पप्पू अंसारी को थाने से हटा दिया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।