ज्ञानेश के साथ मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : कैलाश यादव

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के साथ मोदी सरकार की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि देशभर में SIR के जरिए सीईसी ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के लिए एकपक्षीय कार्य कर वोट चोरी की और मनमाने तरीके से लगभग 13 करोड़ 37 लाख मतदाताओं का नाम वोटर्स लिस्ट से हटा दिया। अब ज्ञानेश के साथ मोदी सरकार की भी उल्टी गिनती शुरु हो गयी है।

श्री यादव ने रविवार को कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक महारैली में देशभर से लाखों लोगों ने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और साक्षी बनकर सीईसी ज्ञानेश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय ले लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान का यह हमेशा से इतिहास रहा है कि जब-जब जन आंदोलन हुआ तब-तब सत्ता परिवर्तन हुआ है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।