रांची : डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता सत्र 2025-26 के राष्ट्रीय स्तर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, सीसीएल, रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि पर डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (डीएवी सीएमसी) की ओर से प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता को 5,100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने खिलाड़ियों को चेक सौंपे।

प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता का विकास करते हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
खिलाड़ियों की सफलता में खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा एवं निशा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



