Ranchi Business News: Dhanteras करीब है, ऐसे में शहर की प्रमुख बाजारों में दुकानें रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावटी सामानों और तरह-तरह की मिठाईयों से सजी नजर आ रही है। इलेक्ट्रानिक्स से लेकर सराफा दुकानों में ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफरों की भरमार है। लोगों ने अभी से ही बर्तन, दीये और पूजन सामग्री की खरीदारी करनी शुरु कर दी है।

Dhanteras से पहले सराफा कारोबारियों में टेंशन
लेकिन सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही उतार-चढ़ाव को देखते हुए, इस Dhanteras सराफा कारोबारियों में टेंशन बना हुआ है। सोने-चांदी की कीमतों में हो रही उठापटक ने कारोबार का पूरा गणित उलझा कर रख दिया है। आभूषण कारोबारियों की स्टॉक नीति पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। कारोबारी भाव में अचानक बदलाव को लेकर डर में है, क्योंकि इसका असर सीधा पर्व के बाजार में देखने को मिल सकता है।

कारोबारियों को नुकसान होने की संभावना
वे मौजूदा भाव पर अधिक मात्रा में सोना-चांदी खरीदने में घबरा रहें है। अगर धनतारस में कीमतों में गिरावट होती है तो, स्टॉक का मूल्य प्रभावित हो सकता है, जबकि भाव में तेजी आने पर नया स्टाक मंगवाना महंगा पड़ेगा। यानी भाव में तेजी हो या गिरावट, दोनों ही स्थितियों में कारोबारियों को नुकसान होने की संभावना सता रही है।
जिस वजह से इस बार कारोबारी बड़े पैमाने पर स्टाक जमा ना करके ग्राहकों के मांग के अनुसार ही सीमित मात्रा में आभूषण मंगवा रहे हैं। उनकी कोशिश है कि दुकान में मौजूद आभूषण ही लोगों को पसंद आ जाए और स्टाक में लंबे समय तक न फंसे।


