
विकास और जनजातीय कल्याण पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। इसके अलावा जनजातीय समुदाय के कल्याण और राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
उलगुलान फाउंडेशन की पहल से हुए रूबरू
इस मुलाकात में आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरित ‘उलगुलान फाउंडेशन’ की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन किस सोच के साथ काम कर रहा है और इसकी कार्यशैली क्या है। इस पहल पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने सराहना जताई और भविष्य में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
मुलाकात में ये नेता भी रहे मौजूद
इस अवसर पर गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत भी मौजूद रहे।
फिलहाल इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। हालांकि, जनजातीय कल्याण और झारखंड के विकास जैसे मुद्दों पर हुई बातचीत ने इस मुलाकात को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया है।


