आखिर संपत्ति के लिए भाई ही बना भाई का दुश्मन! डॉक्टर को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

सरायकेला में संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई ने डॉक्टर छोटे भाई ओपी आनंद पर गोली चलाई। गंभीर हालत में TMH में भर्ती, वारदात के बाद इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: क्या संपत्ति का विवाद इतना गहरा हो सकता है कि भाई ही भाई की जान लेने पर उतारू हो जाए? सरायकेला के आरआईटी थाना क्षेत्र से एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मामला दो सगे भाइयों के बीच संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई डॉक्टर ओपी आनंद पर गोली चला दी। गोली डॉक्टर की पीठ में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है।

इस गोलीकांड में गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्य प्रकाश सुधांशु का नाम सामने आया है। उन पर अपने ही भाई को गोली मारने का आरोप है।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आखिर संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया? क्या पहले भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में इस सनसनीखेज गोलीकांड को लेकर क्या खुलासे होते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।