Jharkhand Business News: देश के सीमेंट उद्योग में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए Ambuja Cements ने बड़े विस्तार की योजना बनाई है। बता दें, यह कंपनी देशभर के 6 राज्यों में नए ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स के जरिए करीब 30 एमटीपीए (MTPA) सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाने वाली है। इस योजना में झारखंड के गोड्डा में 2.9 MTPA क्षमता वाला नया सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट भी शामिल है।

14,500 करोड़ रुपये का होगा निवेश
कंपनी ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर में बताया कि इस विस्तार कार्यक्रम के तहत करीब करीब 14,500 करोड़ रुपये का ग्रोथ कैपेक्स प्रस्तावित है। इनका लक्ष्य है कि, साल 2030 तक अपनी कुल सीमेंट क्षमता को 155 MTPA तक पहुंचाना है।

इन छह राज्यों में बढ़ेगी उत्पादन क्षमता
झारखंड के गोड्डा के अतिरिक्त असम, असम, बिहार के मुजफ्फरपुर, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी नई उत्पादन क्षमता विकसित की जाएगी। अंबुजा सीमेंट्स के इस विस्तार से पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भारत में कंपनी के विनिर्माण नेटवर्क और भी मजबूत होगा।
अदाणी की Ambuja Cements की इस योजना से संबंधित राज्यों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, नए प्लांट और विस्तार परियोजनाओं के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होगें।


