आईएसएसएफ एथलीट समिति के कार्यकाल के लिये चुनाव लड़ेगी मनु भाकर

दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर 2026-2030 के लिए आईएसएसएफ एथलीट समिति का चुनाव लड़ेंगी, खिलाड़ियों के हित, बेहतर इनामी राशि और शूटिंग के ओलंपिक भविष्य पर रहेगा जोर।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर 2026-2030 के लिये अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) एथलीट समिति का चुनाव लड़ेंगी जिन्हें पिस्टल वर्ग में नामित किया गया है। भाकर उन दस उम्मीदवारों में से हैं जो पिस्टल श्रेणी में दो पदों के लिये दौड़ में होंगे। पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा को बचाना और ओलंपिक कार्यक्रम में इसके दीर्घकालिक भविष्य को सुरक्षित करने के साथ आईएसएसफ विश्व कप में बेहतर इनामी राशि के लिए जोर देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

भाकर ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि शीर्ष स्तर पर खेलने के बाद मुझे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के सामने आने वाली चुनौतियों और मौकों दोनों का अनुभव है। मेरा मानना है कि खिलाड़ियों को खेलों में भागीदारी के अलावा भविष्य को गढने के लिये भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिये। चुनाव दोहा में आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप (राइफल – पिस्टल – शॉटगन) के दौरान होंगे जो तीन से 13 नवंबर तक होनी है ।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।