Ranchi Powercut News: रांची के इन इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली, जाने वजह

News Aroma Desk
1 Min Read
Ranchi Powercut News: रांची के इन इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली, जाने वजह
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Powercut News: रांची में गुरुवार को कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रह सकती है। बता दें, कोकर विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल में आने वाले इलाकों में गुरुवार को यानी कल बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल कोकर के अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र सरकारी बस स्टैंड पटेल चौक से 11 KV स्टेशन रोड ओर बहु बाजार फीडर में 10:00 बजे से 12:00 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।

फ्लाईओवर निर्माण के लिए बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

जानकारी के मुताबिक, पथ निर्माण विभाग की एजेंसी द्वारा सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में यूटिलिटी शिफ्टिंग की जाएगी। इसी कारण से संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

Ranchi Powercut News: यह इलाकों होगें प्रभावित

इस दौरान रांची स्टेशन रोड, पटेल चौक, ओवरब्रिज, सिरम टोली चौक, बहुबाजार चौक, बसरटोली, कठरटोली, गणपत नगर और धुमसाटोली सहित आसपास के इलाकों में 10:00 बजे से 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Share This Article