Jharkhand News: राज्य के पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी! खाते में आए 2-2 हजार रुपये

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand News: राज्य के पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी! खाते में आए 2-2 हजार रुपये
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड के पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी, राज्य सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से एक साथ दो महीने की पेंशन राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी है। जिला प्रशासन के मुताबिक, रांची के 2,55,534 लाभुकों को दोनों महीने की पेंशन के रूप में कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। प्रत्येक लाभुक के खाते में अक्टूबर और नवंबर महीने की एक-एक हजार रुपये की पेंशन मिलाकर दो हजार रुपये भेजें गये हैं।

बैंक खाते की आधार सीडिंग करवाना अनिवार्य

जिन लाभार्थियों को पैसे नहीं आए है, उनको घबराने की जरुरत नहीं है। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिनके भी बैंक खाते में राशि नहीं पहुंची है, वें अपने बैंक जाकर खाते की आधार सीडिंग करवा लें। जिसके बाद ही बिना बाधा भुगतान हो सकेगा। प्रशासन ने कहा कि, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

Jharkhand News: तमाड़ में योजना के सबसे अधिक लाभुक दर्ज

आंकड़ों के मुताबिक, पूरे राज्य में तमाड़ में सर्वजन पेंशन योजना के सबसे अधिक 20,689 लाभुक मौजूद हैं. वहीं, कांके क्षेत्र में सबसे कम महज 340 पेंशनधारी हैं। जानिए अन्य क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या…

अनगड़ा : 10,311
अरगोड़ा शहरी : 9,368
बरगाईं शहरी : 5,188
बेड़ो : 14,142
बुंडू : 9,034
बुंडू नगर पंचायत : 2,753
बुढ़मू : 11,055
चान्हो : 12,461
हेहल शहरी : 7,541
इटकी : 5,568
कांके : 17,027
कांके शहरी : 340
खलारी : 5,214
लापुंग : 7,164
मांडर : 16,115
नगड़ी : 8,259
नगड़ी शहरी : 6,800
नामकुम : 10,136
नामकुम शहरी : 5,733
ओरमांझी : 8,157
राहे : 9,189
रांची टाउन शहरी : 13,099
रातू : 10,756
सिल्ली : 15,683
सोनाहातू : 13,752
तमाड़ : 20,689

Jharkhand News: सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य है कि पात्र वृद्धजनों, विधवा और एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों सहित निर्धारित श्रेणियों के लाभुकों को नियमित आर्थिक सहायता के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कराई जा सकें।

Share This Article