Jharkhand Weather News: झारखंड में अब बढ़ेगी ठंड! आने वाले 5 दिनों में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand Weather News: झारखंड में अब बढ़ेगी ठंड! आने वाले 5 दिनों में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। आसमान में बादलों के छंटने से मौसम साफ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्यभर में आज मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में आज तापमान में सुबह और शाम के वक्त 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। जिससे लोगों हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा।

आने वाले दिनों में 4-5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Jharkhand Weather News: मौसम विभाग के पू्र्वानुमान के अनुसार, झारखंड में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। आज अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। लेकिन रांची से सटे घाटी इलाकों में कुहासा और धुंध देखने मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, आने वाले पांच दिनों में राज्य के तापमान में 4-5 डिग्री तक की गिरावट सकती है। जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि मौसम विभाग ने 6 से 8 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

Jharkhand Weather News: सबसे अधिक और सबसे कम तापमान

इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे में जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 31.7 डिग्री और लातेहार में सबसे कम 15.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जिलेवार देखे तो, रांची में अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 19.4 डिग्री, जबकि जमशेदपुर में अधिकतम 31.6 और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम में हुई सर्वाधिक बारिश

बारिश की बात करें तो, पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में सर्वाधिक 29.8 मिमी बारिश हुई। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 16.6 मिमी, डुमरिया में 16.4 मिमी और पोटका में 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, रांची और जमशेदपुर में आसमान साफ नजर आया।

Share This Article